(नसीम अंसारी) 

 

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा रहे जिम्मेदार। सड़क किनारे खुले में फेंका जा रहा कूड़ा ग्राम प्रधान और विधायक की चुप्पी पर उठे सवाल हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गाड़ोवाली से बहादुरपुर जट को जोड़ने वाले मार्ग पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े के ढेर ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। हालात ऐसे हैं। कि इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को नाक बंद करके निकलना पड़ रहा है। लेकिन हैरानी की बात यह है। कि जनसमस्याओं का समाधान कराने का दावा करने वाले जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को शायद यह बदहाल तस्वीर दिखाई नहीं दे रही है। बहादुरपुर जट रोड कोई सामान्य रास्ता नहीं है। बल्कि यह मार्ग कई गांवों को आपस में जोड़ता है। रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीण राहगीर और स्कूली बच्चे इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क किनारे जमा कूड़े को हटाने और नियमित सफाई कराने की सुध लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है। कूड़े के ढेर से उठने वाली तेज दुर्गंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा मुश्किल स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। जिन्हें रोजाना इसी गंदगी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है। राहगीरों को भी आवागमन के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के आसपास फैली गंदगी के कारण संक्रमण और बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। एक तरफ प्रदेश सरकार स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है। और मुख्यमंत्री की ओर से साफ सफाई को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर पथरी क्षेत्र की इस सड़क पर खुले में कूड़ा फेंके जाने की स्थिति जिम्मेदारों के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। आखिर मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन धरातल पर क्यों नहीं दिखाई दे रहा है। क्या संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी नहीं है। या फिर जानबूझकर आंखें मूंद ली गई हैं। ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी आखिर क्या केवल चुनाव तक सीमित रह गई है। क्षेत्रीय विधायक भी इस गंभीर समस्या पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है। कि क्या जिम्मेदार किसी बीमारी के फैलने या किसी बड़े संकट का इंतजार कर रहे हैं। क्या सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर को हटाने के लिए किसी बड़े अधिकारी के आदेश का इंतजार किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि ग्राम प्रधान क्षेत्रीय विधायक और संबंधित विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराते हैं। या फिर गाड़ोवाली बहादुरपुर जट रोड पर ग्रामीण इसी तरह गंदगी और दुर्गंध के बीच आवागमन करने को मजबूर रहेंगे। इस अवसर पर विकास, संदीप, जफर, अयूब अली, इकराम अंसारी शौकीन अली, समाजसेवी जमशेद अंसारी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed