दरगाह किलकिली शाह में कूड़े के अंबार, उर्स के दौरान सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल पिरान कलियर, 29 अगस्त। पिरान कलियर में चल रहे उर्स के दौरान दरगाह हजरत किलकिली शाह (रह.अ.) परिसर और आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरगाह परिसर के कई हिस्सों में जगह-जगह कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं, जिससे जायरीनों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि पूरे उर्स के दौरान यहां सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई करने नहीं पहुंचे। जूते-चप्पल रखने की जगह, वजू खाने के आसपास और दीवारों के किनारे पॉलिथीन, डिस्पोजल और अन्य कचरा बिखरा पड़ा है। वहीं, कई जगह नालियां जाम होने के कारण गंदगी और दुर्गंध की समस्या भी बनी हुई है। उर्स में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। ऐसे में रुड़की रोड से आने-जाने वाले राहगीरों और जायरीनों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में जमा गंदगी और गंदे पानी के चलते संक्रमण और बीमारियां फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। साथ ही, दरगाह परिसर में स्थायी रूप से सफाई कर्मचारियों की तैनाती किए जाने की मांग भी उठाई गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन और नगर पंचायत इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जायरीनों की सुविधा के लिए सफाई व्यवस्था कब तक दुरुस्त की जाती है। रिपोर्ट — पिरान कलियर से तसलीम अहमद की खास रिपोर्ट Post navigation बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग संस्कृत सप्ताह महोत्सव में प्रो रमाकांत पांडे ने कह। विरोध का अधिकार सबको है। लेकिन भाषा और व्यवहार में भारतीय मर्यादा जरूरी।